फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा हुए नशा निवाकरण कमेटी का गठन

नेरवा हुए नशा निवाकरण कमेटी का गठन

Mon, 10 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता
विज्ञापन

नेरवा थाना में नशा निवारण को लेकर बैठक आयोजित
एसएचओ नेरवा बने नशा निवारण कमेटी के महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा थाना में नशा निवारण को लेकर आयोजित बैठक में नशे की प्रवृति एवं इसके कारोबार पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों, व्यापारमंडल नेरवा के सदस्य सहित स्थानीय लोगों ने शिरकत की। बैठक की एसएचओ नेरवा कुलवंत सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए एक नशा निवारण कमेटी का गठन किया गया। एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर को कमेटी का महासचिव, मुख्य आरक्षी शरीफुद्दीन को एवं मुख्य आरक्षी सोहन सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार व्यापारमंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, पत्रकार सुरेश सूद, सुरेश रंजन, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेघा, जिला परिषद् सदस्य नेरवा वार्ड बीना पोटन, मानु भविया के बीडीसी सदस्य मनोहर शर्मा, मालत देइया वार्ड की बीडीसी सदस्य अनीता गांग, रमला, श्याम डमाल, जगदीश सूद, शील दफराइक, मोहर सिंह, नितेश दफराइक, आरक्षी भूरा खान, राजेश कुमार, बलवीर सिंह, सुदर्शन, सुरेंद्र सिंह, दिगेंद्र और सुरेंद्र को नशा निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर ने कहा कि क्षेत्र के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति और इसके कारोबार को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। किशोरावस्था में अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों की दिनचर्या पर भी विशेष ध्यान दें। यदि बच्च्चे की गतिविधियों में बदलाव नजर आए तो इसकी जांच करें। बैठक में स्थानीय व्यापारी रवि सूद, संजू शेख और बलदेव तंगड़ाईक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed