{"_id":"5b7d8cc842c79246560429c4","slug":"31534954696-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छौलतू में इंटक के बैनर तले मजदूरों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छौलतू में इंटक के बैनर तले मजदूरों का विरोध प्रदर्शन
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर कामगारों ने बोला हल्ला
छौलतू में इंटक के बैनर तले किया विरोध प्रदर्शन
बातचीत के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी स्थित छोलतू हिमाचल वास्पा पावर कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यालय के सामने बुधवार को इंटक के बैनर तले कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी में कार्यरत पावर हाउस बास्पा 2 कुप्पा, वांगतु, कक्षस्थल, किल्बा और छौलतू के कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया और जमकर नारेबाजी की।
इस संबंध में इंटक अध्यक्ष विमल प्रकाश नेगी, उपाध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव नंदलाल नेगी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार और प्रेस सचिव अवतार सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2015 में जय प्रकाश कंपनी को बास्पा पावर कंपनी ने टेक ओवर किया था। इसके बाद ट्रेड यूनियन सीटू के साथ कंपनी प्रबंधन की एक समझौता बैठक हुई। इस समझौते में कंपनी में कार्यरत मजदूरों की आयु सीमा 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दी गई है। भूमिहीनों सहित प्रभावित क्षेत्र के लोगों की प्राथमिकता को भी समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त वेतनमान से भी खिलवाड़ किया गया है। कंपनी प्रबंधन, इंटक के प्रतिनिधियों और कामगारों के बीच बातचीत के माध्यम से सुलह होने की स्थिति में एक दिवसीय प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, मुरदेव नेगी, नरेश नेगी, रघुवीर नेगी, हेमराज नेगी, प्रवीन नेगी, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे। इस संबंध में हिमाचल बास्पा पावर कंपनी लिमिटेड के हैड ऑफ प्रोजेक्ट प्रवीण पुरी के अनुसार कामगारों की जायज मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।