{"_id":"5b2663464f1c1bb26e8b878b","slug":"31529242438-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाषाढ़ मेले में कलाकार मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाषाढ़ मेले में कलाकार मचाएंगे धमाल
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। कुंगश का बीस अाषाढ़ मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चार से छह जुलाई तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को सफल बनाने के लिए रविवार को कुंगश के पंचायत मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कुंगश पंचायत की प्रधान एवं मेला कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नामी कलाकारों को बुलाया जाएगा। मेले में लोक कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा मेले के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि मेले में लॉटरी मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ-साथ महिला मंडल और स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। आराध्य देवता पनेउई नाग के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय मेले में क्षेत्र के अन्य देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। मेेले में कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिसके लिए बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रधान उर्मिला ठाकुर, मीडिया प्रभारी दिनेश कायथ, हरपाल ठाकुर, हरिकृष्ण ठाकुर, राकेश कुमार, धर्मवीर, महेंद्र नेगी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।