फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बगीचे तक पहुंची जंगल की आग, सैकड़ों पौधे झुलसे

बगीचे तक पहुंची जंगल की आग, सैकड़ों पौधे झुलसे

Sun, 27 May 2018 07:46 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर/ ननखड़ी/आनी।
गर्मी के मौसम में रामपुर, आनी और ननखड़ी क्षेत्र के जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। आग से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। ननखड़ी के तहत खड़ाहन पंचायत के काओदार जंगल में पिछल शुक्रवार को आग लग गई थी। यह आग सेब के बगीचों तक पहुंच गई थी। लोगों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सेब के सैकड़ों पौधे जलकर राख हो गए थे।

रामपुर के पास रचोली के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। कई दिनों से आनी सहित अन्य जंगलों में आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा के साथ वन्य प्राणी भी नष्ट हो गए। आनी के थनोग, ओलवा के जंगलों में आग लग गई थी। आग से सेस राम, अमर चंद, मोहर सिंह, संतोष कुमार, गंगा राम चंदेल, जय राम सिंघा के सेब के करीब 400 पौधे झुलस गए हैं। उनका कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू पाना आसान नहीं था। चारों ओर धुआं ही धुआं फैलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed