{"_id":"5b0ab0054f1c1bae6e8b4cbb","slug":"31527427077-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में तानु जुब्बड़ मेला 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में तानु जुब्बड़ मेला 30 से
Updated Sun, 27 May 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत जरोल में तानु जुब्बड़ मेला 30 से 31 मई तक मनाया जाएगा। मेले में नाग देवता तानु जुब्बड़ खाचली और देवता चतुर्मुख मैलन शामिल होंगे। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
जरोल पंचायत प्रधान सुशीला श्याम ने कहा कि मेले के उपलक्ष्य पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इनका शुभारंभ एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता करेंगे, जबकि समापन प्रदेश के वन मंत्री गोविंद ठाकुर करेंगे। वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रवेश शुल्क 800 रुपये लिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 12000 रुपये, ट्रॉफ ी सहित मेडल दिए जाएंगे। उप विजेता टीम को 6000 रुपये सहित मेडल देंगे। प्रतियोगिता में स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग, वॉलीबाल में पुरुष और महिला वर्ग के लिए आयोजित होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 4000 रुपये, ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। उप विजेता टीम को 2500 रुपये के साथ मेडल पुरस्कार में दिए जाएंगे। दौड़ प्रतियोगिता ओपन में प्रवेश शुल्क 200 रुपये लिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2500 रुपये रखा गया है।