फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दूसरे दिन चमूर्थी घोड़ों बिका 47 हजार

दूसरे दिन चमूर्थी घोड़ों बिका 47 हजार

Sun, 05 Nov 2017 05:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन बिके 50 चामुर्थी घोड़े
विज्ञापन

सबसे महंगा घोड़ा 47 हजार में बिका, गोष्ठी में पशु पालन की दी जानकारी
चलचित्र के माध्यम से दी गईं विभिन्न जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर में प्रदर्शनी के दूसरे दिन करीब 50 चामुर्थी घोड़े बिके। अब तक सबसे महंगा घोड़ा 47 हजार में घोड़ा बिका। घोड़ों की खरीद फरोख्त के लिए उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर, कुल्लू, चंबा से व्यापारी यहां पहुंचे हैं। रामपुर के पाट बंगला मैदान में आयोजित की जा रही अश्व प्रदर्शनी के दौरान पशु पालन विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पशु पालकों को विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों की ओर से पशुओं के रखरखाव, बीमारियां, खानपान, दवाओं एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चलचित्र के माध्यम से कई जानकारियां दी गई। चिकित्सकों की ओर से पशुओं की बेहतर नस्ल के बारे में बताया। पशु पालकों को बताया गया कि पशुओं की समय-समय पर चिकित्सकों से जांच करवानी चाहिए, जिससे उनको बीमारियों से बचाया जा सके। पशु पालन विभाग रामपुर के डॉ. कुबेर ने बताया कि प्रदर्शनी के पहले दिन रामपुर, ब्रौ, जगातखाना और चूहाबाग में 210 पशुओं का पंजीकरण कर उन्हें विभाग की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाओं को देना शुरू कर दिया है। लरी एगवाईन ब्रीडिंग फार्म के 13 घोड़े भी प्रदर्शनी में लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग लरी फार्म के मादा घोड़ों को नहीं बेचती है। लेकिन उत्तम किस्म के घोड़े तैयार करने का प्रयास किया जाता है। प्रदर्शनी में सेना की ओर से आरवीसी यूनिट द्वारा मैदान में एक मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसके अलावा ब्रकूस इंटरनेशनल पालमपुर की ओर से भी टीम पहुंची है, जो पशु पालकों को पशुओं में विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार के बारे में जागरूक कर रही है। किसान गोष्ठी के दौरान सहायक निर्देशक डॉ. एस सेन, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित अत्रि, डॉ. दीपक भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. हितेंद्र, विकास रांटा, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. अमित, डॉ. सुरेश कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed