{"_id":"645d217efda62552c00ecf26","slug":"30-lakh-nature-camps-to-be-built-in-anis-ropri-sundar-singh-thakur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-77-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के रोपड़ी में 30 लाख नसे बनेगा नेचर कैंप : सुंदर सिंह ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के रोपड़ी में 30 लाख नसे बनेगा नेचर कैंप : सुंदर सिंह ठाकुर
Thu, 11 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 11 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय आनी मेला के समापन पर पहुंचे सीपीएस एंव विधायक कुल्लू सुदंर सिंह ठज्ञकुर। संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया जाएगा। आनी के रोपड़ी में 30 लाख की राशि से भव्य नेचर कैंप बनाया जाएगा। लाडा के पैसे से क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा। यह बात सीपीएस कुल्लू ने जिला स्तरीय आनी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कही।
उन्होंने आनी क्षेत्र की जनता को चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आते ही व्यवस्था परिवर्तन पर सरकार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भांग की खेती को लेकर पॉलिसी बनाई जा रही है। भांग के कई उत्पाद बनते हैं और कई दवाइयां बनती हैं।
यह जान बचाने के काम आएगी न कि नशा करने के लिए। उन्होंने कहा कि जलोड़ी-जोत में लाडा के तहत चार करोड़ रुपये की राशि से कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोग अपना व्यापार कर सकते हैं। सेल्फ हेल्फ ग्रुप को प्राथमिकता के तौर पर दुकानें दी जाएंगी। दो माह में जलोड़ी टॉप की तस्वीर बदली जाएगी, ताकि पर्यटक यहां आकर सुंदर वादियों का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जलोड़ी टनल को छह माह में बनाने का वादा किया था, लेकिन सरकार पूरे कार्यकाल में नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही जलोड़ी टनल को बनाएगी। जलोड़ी जोत बर्फबारी से बाधित रहता है, इसके लिए नई मशीनरी खरीदी जाएगी। सड़कों की दशा को भी सुधारा जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मेले की शुभकामनाएं दी हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से रखी गई मांगों पर कहा कि नगर पंचायत को सीवरेज प्रणाली से एक वर्ष में जोड़ा जाएगा। नगर परिषद भवन निर्माण सहित अन्य मांगें भी एक वर्ष में पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री आनी आएंगे और उनके हाथों से विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को सौगात दी जाएगी।
कहा कि दलाश बहुतकनीकी संस्थान की एफसीए फाइल केंद्र सरकार को भेजी गई है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करवाया जाएगा।अध्यक्ष होमेश्वरी जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। संवाद