फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   30-bag limit on C-grade apple procurement is unjust: Bragta

सी-ग्रेड सेब खरीद पर 30 बोरी की सीमा अन्यायपूर्ण : बरागटा

Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बोले- बागवानी विभाग समय पर दवाइयां नहीं करवा पा रहा उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। एमआईएस के तहत बागवानों से सी-ग्रेड सेब की खरीद अधिकतम 30 बोरी तक सीमित किए जाने के निर्णय पर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के हजारों बागवानों के हितों के खिलाफ है।
बरागटा ने कहा कि इस वर्ष बागवान पहले ही ओलावृष्टि, बागीचों में फैली बीमारियों और समय से पहले पतझड़ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन परिस्थितियों के कारण बड़ी मात्रा में सेब सी-ग्रेड श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में यदि एचपीएमसी केवल 30 बोरी तक ही सी-ग्रेड सेब खरीदेगी, तो अतिरिक्त उपज बागवान कहां बेचेंगे। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बागवानी विभाग भी समय पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिससे बागवानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। बरागटा ने सरकार से बागवानों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सी-ग्रेड सेब की खरीद को 30 बोरी तक सीमित करने की बाध्यता उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed