फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   26 roads to be constructed in Ani and Nirmand sub-divisions at a cost of Rs 250 crore

Rampur Bushahar News: आनी और निरमंड उपमंडल में 250 करोड़ से बनेंगी 26 सड़कें

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास की बात
सड़कों के हुए टेंडर, दोनों उपमंडलों में 102.93 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी
पीएमजीएसवाय-4 लेकर आई आनी विस क्षेत्र में विकास की सौगात


हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की 26 सड़कों के ऑनलाइन टेंडर लगवा दिए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना से वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित दूर-दराज के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

योजना के तहत आनी ब्लॉक की 15 सड़कों के लिए 161.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 102.93 किलोमीटर होगी। वहीं, निरमंड ब्लॉक की 11 सड़कों के निर्माण पर 89 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इनकी लंबाई 63.715 किलोमीटर निर्धारित की गई है। लंबे समय से इन सड़कों की मांग कर रहे ग्रामीणों में ऑनलाइन टेंडर के बाद खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी सड़कों के ऑनलाइन टेंडर जारी किए जा चुके हैं और 8 मई को इन्हें खोला जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। आनी ब्लॉक में जिन प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें मुहान–मरेछ, खनाग–शुश टकरासी–बालू ब्लेहड़, चौंराधार–पनेउ, टिकर–टिकरीदल वाया चलोहन, सिसरी–टकरासी, भोजपानी–लामी डूंगरी और शमशर–पनेई जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के बनने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोगों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी

लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि इस योजना के तहत आनी ब्लॉक की चार सड़कों का निर्माण प्रथम चरण में किया जाएगा, जबकि शेष सड़कों को द्वितीय चरण में पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परियोजना उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करेगी। अब तक दुर्गम रास्तों और कठिन सफर के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed