{"_id":"697202a9f5a815b5860e3958","slug":"26-roads-in-aani-will-be-rejuvenated-with-rs-250-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152733-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में 250 करोड़ से 26 सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में 250 करोड़ से 26 सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
. पीएमजीएसवाई–4 के तहत आनी की 15, निरमंड की 11 सड़कों को मंजूरी
. लोगों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत 26 सड़कों को केंद्रीय स्तर पर फाइनल मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 250 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना के अंतर्गत आनी खंड की 15 और निरमंड खंड की 11 सड़कें शामिल की गई हैं। इन सड़कों के कायाकल्प होने से क्षेत्र के दूरदराज और दुर्गम गांवों को राहत मिलेगी। पीएमजीएसवाई–4 के तहत आनी खंड के लिए 161.33 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत 102.93 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। निरमंड उपमंडल के लिए 89 करोड़ रुपये की लागत से 63.715 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। वर्षों से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों में मंजूरी के बाद खुशी की लहर है।
ये सड़कें होंगी चकाचक
पीएमजीएसवाई–4 के तहत चकाचक होने वालीं सड़कों में मुहान से मरेछ 4.3 किलोमीटर, खनाग से शुश टकरासी बालू ब्लेहड़ 18 किलोमीटर, चौंराधार से पनेउ 8 किलोमीटर और कठार से खादवी 8 किलोमीटर सड़क शामिल है। इसके अलावा टिकर से टिकरीदल वाया चलोहन 3.9 किलोमीटर, पुनन से गाड़ा डीम, सिसरी से टकरासी 8.4 किलोमीटर, एनएच से कनाल 3.5 किलोमीटर, भोजपानी से लामी डूंगरी 6.6 किलोमीटर और तलूना से निशानी 4.9 किलोमीटर सड़क शामिल है। साथ ही शमशर से चलोहन 3.4 किलोमीटर, शमशर से पनेई 9.3 किलोमीटर, थाचवी से लदेर 5.3 किलोमीटर, जाजरपुल से चौकी 4.5 किलोमीटर और रूमाली से डीम 6.200 किलोमीटर सड़क शामिल है।
आनी खंड की 14 सड़कें शामिल
सहायक अभियंता आनी मनीष और सहायक अभियंता दलाश ज्ञान भारती ने बताया कि केंद्र सरकार ने आनी खंड की 14 सड़कों, जिनमें आनी सब डिविजन की 9 और दलाश सब डिविजन की 5 सड़कें शामिल हैं, इनको फाइनल स्वीकृति प्रदान की है। निरमंड क्षेत्र की 12 सड़कें भी योजना में शामिल की गई हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। योजना के तहत आनी खंड की चार सड़कें प्रथम चरण और शेष सड़कें द्वितीय चरण में चकाचक होंगी। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने बताया कि आगामी प्रक्रिया जल्द प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
श्रेय की सियासत हुई तेज
सड़कों की मंजूरी के बाद राजनीतिक स्तर पर भी बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता जहां केंद्रीय नेतृत्व का आभार जता रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इसका श्रेय दे रहे हैं।