{"_id":"682dc37e9aba66746a0715f0","slug":"25-thousand-will-be-given-for-taking-the-road-accident-victims-to-the-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-135478-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार
विज्ञापन
राह वीर योजना के तहत घायलों की मदद करने पर मिलेगा इनाम : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा पर आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राह वीर योजना शुरू की गई है। राह वीर योजना 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है, जो 31 मार्च 2026 तक चालू रहेगी। योजना के तहत एक व्यक्ति साल में पांच बार इनाम प्राप्त कर सकता है और 10 चुनिंदा राह वीरों को 1 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। राह वीरों के बैंक खातों में यह राशि सीधे जारी होगी। संवाद