{"_id":"6a58e3a9a5426f5c5d0ba785","slug":"230-cm-wide-bus-was-running-on-a-240-cm-wide-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164955-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 240 सेंटीमीटर चौड़ी सडक़ पर चल रही थी 230 सेंटीमीटर की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 240 सेंटीमीटर चौड़ी सडक़ पर चल रही थी 230 सेंटीमीटर की बस
विज्ञापन
240 सेंटीमीटर चौड़ी सड़क पर चल रही थी 230 सेंटीमीटर चौड़ी बस
परिवहन निगम की तकनीकी टीम ने किया मौके का निरीक्षण, सड़क की कम चौड़ाई को बताया हादसे का कारण
निगम ने खोलीघाट रूट पर चलने वाली दो बस सेवाओं को किया बंद
सड़क चौड़ी न होने तक नहीं चलेंगी बस सेवाएं
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की खोलीघाट-खड़ाहन-कोटाधार सड़क पर पेश आए हादसे के वक्त बस चालक केवल 10 सेंटीमीटर के मार्जिन में बस चला रहा था। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण बस का टायर सड़क से बाहर हो गया और एकाएक बस पलट गई। इस हादसे में बस ने कुल तीन पलटे खाए। हादसे के बाद वीरवार को परिवहन निगम की तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। परिवहन निगम के डीएम शिमला देवा सेन नेगी की अगुवाई में विशेषज्ञों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
गरटोला हादसे के बाद वीरवार को परिवहन निगम के विशेषज्ञ और तकनीकी दल ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जहां यह हादसा पेश आया, वहां सड़क की चौड़ाई 2.40 मीटर यानि 240 सेंटीमीटर थी, जबकि निगम की बस की कुल चौड़ाई 230 सेंटीमीटर होती है। ऐसे में पाया गया कि यहां केवल 10 सेंटीमीटर के मार्जिन में बस चल रही थी। जैसे ही बस के एक ओर के टायर सड़क के किनारे उगी घास आए तो बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बस ने कुल तीन पलटे मारे। चार सदस्यीय तकनीकी दल ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। तकनीकी दल ने बस में किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी होने पर मनाही की है और तंगहाल सड़क को हादसे का प्रमुख कारण बनाया है। इसके बाद टीम ने लोक निर्माण विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से भी इस बारे में चर्चा की। परिवहन निगम प्रबंधन ने यहां सड़क चौड़ी न होने तक बस सेवाएं न चलाने का निर्णय लिया है। खोलीघाट के लिए शिमला और रामपुर से चलने वाली दोनों बस सेवाओं को पर रोक लगा दी है।
निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जब तक यहां सड़क चौड़ी नहीं होती, तब तक बस सेवाएं नहीं चलाई जाएंगी, हालांकि इसको लेकर स्थानीय लोगों ने भी हामी भरी है। इस टीम में निगम के तकनीकी अधिकारी अमित चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ठाकुर और कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी राहुल चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
तंगहाल सड़क पर बहुत कम मार्जिन में बस चला रहा था चालक
परिवहन निगम शिमला के डीएम देवा सेन नेगी ने बताया कि स्पॉट कंडीशन के अनुसार हादसास्थल पर सड़क काफी तंग थी। बस का चालक 10 सेंटीमीटर के मार्जिन में बस चला रहा था। सड़क का अगला हिस्सा धंसने से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस हादसे का शिकार हो गई। सड़क चौड़ी न होने तक यहां निगम की दो बसों का संचालन रोक दिया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग और स्थानीय लोगों को भी सूचित किया गया है।