फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   14 को मुख्यमंत्री से तपोवन में मिलेगा एनपीएस कर्मचारी महासंघ

14 को मुख्यमंत्री से तपोवन में मिलेगा एनपीएस कर्मचारी महासंघ

Sun, 09 Dec 2018 09:31 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन को तब तक जारी रखने की चेतावनी दी है, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। बीते दिनों लखनऊ में बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में शहीद हुए डॉ. रामाशीष सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए महासंघ के सदस्यों ने रामपुर में दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. रामाशीष सिंह के बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक एनपीएस कर्मचारी चैन से बैठने वाले नहीं हैं। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा न केवल प्रदेश के 85 हजार कर्मचारियों का है बल्कि यह एक आम जनमानस का मुद्दा बन चुका है। मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं। यह समाज का वह तबका है, जिससे आम आदमी का सीधा संबंध और भावनाएं जुड़ी हैं। उनके सेवाकाल के दौरान उन पर निजी कारोबार न करने और टैक्स जैसी अनेकों पाबंदियां लगा दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि एनपीएस संगठन अस्तित्व में आया तब से लेकर कई आंदोलन कर चुका है। उन्होंने चेताया कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होती तब तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 14 दिसंबर को तपोवन में हजारों की तादाद में एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व पहुंचेंगे और अपनी मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजिंद्र मन्हास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया, राज्य महासचिव भरत शर्मा, राज्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा सहित समस्त राज्य कार्यकारिणी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एनपीएस कर्मचारियों को केंद्र के लाभ और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मिलेंगे। सभी कर्मचारी जोरावर मैदान में इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री से मिलने को कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed