फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वॉलीबाल में देवठी ने चियोग को दी शिकस्त

वॉलीबाल में देवठी ने चियोग को दी शिकस्त

Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में देवठी ने चियोग को दी शिकस्त
विज्ञापन

ठियोग में खेल खेलो नशा छोड़ो अभियान के तहत प्रतियोगिता
शबु खाची और सूरज लंबी दौड़ में रहे प्रथम स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। खेल एवं सांस्कृतिक क्लब की ओर से ठियोग में खेल खेलो नशा छोड़ो अभियान के तहत स्वर्गीय ओपी वर्मा की याद में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय ओपी वर्मा की धर्म पत्नी कृष्णा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के प्रधान बाली राम चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तीन दिनों तक चली 19 आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में देवठी पंचायत ने चियोग को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं कबड्डी में जैस ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की।
महिला वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में ठियोग कन्या स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। कबड्डी में संधू स्कूल ने पहला और शिलारू ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सरोग पंचायत ने वॉलीबाल में पहला और कबड्डी में सरयून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में चियोग ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की लंबी दौड़ में सूरज ने पहले स्थान पर बाजी मारी। महिला दौड़ में शबु खाची प्रथम, पूजा खाची द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में देवठी के गुलशन, सरोग के विक्की और इतिका को बेस्ट स्पाइकर, चियोग के कार्तिक, ठियोग के रेनम और देवठी के रजत को बेस्ट सेंटर मैन के खिताब से नवाजा गया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed