फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दो पंचायतों के 24 गांवों में जल संकट

दो पंचायतों के 24 गांवों में जल संकट

Fri, 01 Jun 2018 07:41 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
दो पंचायतों के 24 गांवों में जल संकट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आईपीएच के आनी मंडल के दलाश सब डिवीजन के तहत आनी और तलूणा पंचायतों के करीब 24 गांवों के हजारों लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोग पिकअप से पानी की ढुलाई करवाने को मजबूर हैं। एक पिकअप को 1000 रुपये किराया देकर 800 से एक हजार लीटर पानी घर आ रहा है। करीब चार किलोमीटर दूर खड्ड और नालों से पानी लाया जा रहा है। पर्याप्त पानी न होने के कारण पालतू पशुओं की प्यास बुझाना मुश्किल हो गया है।
गाडाघरट के पेयजल स्रोत से दलाश, शुश, मुंगरी लाइन को जोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पेयजल किल्लत से टिकराजान, मातल, दोगरी, चमारला, अर्था, दशोग, बानधार, निशानी, ओडीधार, ओलवा, कोपटु, बर्गेइधार, चौकी, अपर थनोग, लोअर थनोग, बारवी, थबोली, काहवी, कष्टा और शाई आदि गांव जूूझ रहे हैं। कई सालों से 8-10 दिनों बाद पेयजल आपूर्ति होती है, जबकि बीते सप्ताह ही आईपीएच विभाग की ओर से इसी स्रोत से अलग लाइन जोड़ दी गई। लोगों ने कहा कि अब 20 दिनों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बीडीसी सदस्य संदीपना ठाकुर, गुलाब ठाकुर, उत्तम ठाकुर, सत्य पाल, ताबे राम, एलआर अग्रवाल, राज कुमार, बालक राम, चमन शर्मा, ज्ञानानंद शर्मा आदि ने कहा कि आईपीएच विभाग का पानी का सही वितरण न होना और पेयजल लाइन का समय रहते रखरखाव नहीं होने से भी दिक्कत आ रही है। लाइन से कई अवैध कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

लाइन से छेड़छाड़ पर होगी कार्रवाई : चेत सिंह
एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि ग्रामीण समस्या को लेकर उनके कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आईपीएच विभाग से चर्चा कर स्रोत और लाइनों से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन का मुआयना करेंगे अधिकारी
आईपीएच दलाश के एसडीओ नरेंद्र नेगी ने कहा कि वह लाइन का मुआयना करेंगे। लाइन से बगीचों की अवैध सिंचाई करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। विभाग की ओर से नोटिस जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed