{"_id":"5ac233244f1c1ba8618b4fa2","slug":"21522676516-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खेल टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
खेल एसोसिएशन रोहड़ू के तत्वावधान में आयोजित नशे के खिलाफ खेल मेला आरंभ हो गया है। मेले के तहत तीन चरणों में आयोजित होने वाली स्पर्धा के प्रथम चरण में उपमंडल के 100 गांव में विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें आठ हजार से अधिक प्रतिभागियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड स्पर्धाओं में भाग लिया। अब आठ अप्रैल को दूसरे चरण में ग्रामीण स्तर से छंट कर आए खिलाड़ी पंचायत स्तर पर खेलेंगे।
ग्रामीण स्तर पर आयोजित हुई स्पर्धाओं में युवाओं ने भाग लिया। इसमें युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों ने काफी उत्साह दिखाया। अंतिम चरण में 13 से 14 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता खेलेंगे। इसका आयोजन इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में किया जाएगा। स्पर्धाओं का आयोजन युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखने व खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। खेल मेले में सभी सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षक योगदान देन रहे हैं। एसोसिएशन रोहड़ू के अध्यक्ष सतीश चौहान, महासचिव दिग्विजय रौनी ने बताया कि खेल मेले के पहले चरण में आठ हजार से अधिक लोगों ने स्वयं को खेलकूद प्रतियोगिताओं से जोड़ा है। एक दिन में एक ही समय 100 गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खेल मेले के दूसरे चरण में पंचायत स्तर पर स्पर्धाएं होंगी।