{"_id":"5a4b89a24f1c1bfe7a8b4bf6","slug":"21514899874-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायूस न हो, आपका प्रतिनिधि योद्धा : बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायूस न हो, आपका प्रतिनिधि योद्धा : बरागटा
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई (रोहड़ू)। मंत्री पद न मिलने से कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। आपका प्रतिनिधि एक योद्धा है। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को उसी रफ्तार में चलाया जाएगा। यह बात विधायक नरेंद्र बरागटा ने कोटखाई में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कोटखाई में बंद पड़ी बागवानी लैबों को फिर से शुरू करवाया जाएगा।
बरागटा ने कहा कि उनकी जीत में क्षेत्र की जनता के साथ-साथ अनुसूचित जाति वर्ग का एक अहम योगदान रहा है। इसके लिए वे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हमेशा ऋणी रहेंगे। जुब्बल-नावर-कोटखाई से किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं किया जाएगा। भाजपा बदले की भावना से कार्य नहीं करेगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से विकास को गति देने की कोशिश की जाएगी। कहा कि क्षेत्र में लोग लंबे समय से बिजली व पानी की लचर सेवाओं से परेशान हैं। इसलिए बिजली व पानी की व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कोटखाई में हर माह कुछ दिनों के लिए एसडीएम व बीडीओ कार्यालय भी चलाए जाएंगे। जितने भी कार्य बजट के अभाव में लटके हुए हैं उन्हें पूरा करवाया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष रीशा देवी, जिला परिषद सदस्य चेत राम आजाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक जस्टा, एसडीएम ठियोग ताशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।