फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अमन हेड ब्वॉय, मुस्कान बनी हेड गर्ल

अमन हेड ब्वॉय, मुस्कान बनी हेड गर्ल

Sat, 25 Nov 2017 06:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में पंचायत प्रधान पदम चंद नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भगत नेगी ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज किया। प्रधानाचार्य देवपाल नेगी ने मुख्यातिथि का किन्नौरी टोपी, खाताख और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्कूल की छात्रा प्रतिभा नेगी, मुस्कान नेगी, आरती नेगी, सफलता नेगी और पूजा ने स्वागतम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक किन्नौरी, पहाड़ी, हिंदी, फिल्मी और पंजाबी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। छात्रा अंकिता नेगी, विजय श्री, किरण, दीपिका, प्रीति सोनी, श्रुतिका, आरती और सहेलियों ने नाएराईग साईराएगों कुमो रैशमौल्यो चिने.... फौजी छांगचु जिंदगी...... पीटा पीटा पीटा पिट विस्की तुंगो छेच्चौ.... युंगशा ली हो किलींगमैच जैसे कई किन्नौरी गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य देवपाल नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


समारोह के दौरान बारहवीं कक्षा के अमन प्रकाश को हेड ब्वॉय और मुस्कान को हेड गर्ल के खिताब से नवाजा गया। अमन प्रकाश नेगी और निधि नेगी को ग्यारहवीं का बेस्ट स्टूडेंट चुना गया। एनएसएस बेस्ट वॉलंटियर छात्र विकास और छात्रा आराधना नेगी रही। एनसीसी बेस्ट कैडेट प्रशांत नेगी को चुना गया। स्काउट में दीपक भंडारी और गाइड में अनुजा को सम्मानित किया गया। गांधी सदन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मनोज, विमल ज्ञवीटी नेगी, दीक्षा ठाकुर, अंजु कुमारी, अनुप्रिया, करीना, रितीका, अंकित नेगी, रोहन नेगी, मुस्कान, अमन, प्रकाश, किरण, प्रतिभा, आरती, मनीषा, आयुषी, सवीता, पूजा रानी, अंतनतम, विकास, नेहा, मोनिका, प्रकृति, संध्या, अवंतिका, अंजना, दीक्षा, सिया, आरुषि, शिवानी, सूक्ष्मा, नीलम, कुमारी ईशा, संजीव, राहुल, विमल, राज, अनुराग, मनोज, सुमित, अंकित, रिक्की, संजय, विनोद, रीतिक, संदीप, बुदन, निखिल, दीपक, साजन, रमनदीप, नेल्सन, योगेश, सौरभ, हितेशा, साहिल, विक्रांत, अंकुश, वीरेंद्र, सोहन, रोशन, आदर्श, अंकित, मनोज, भानुप्रताप, मनीष, रमेश, निशांत, विश्व, यादवेंद्र, सुवेंद्र, दीपक, प्रशांत, रीतिक, वीनित कुमार, साहिल, ननजीत, हर्ष, विवेक, साहिल, आदर्श, दिनाक्षी, आराधना, विजय श्री, किरण, श्रुतिका, वंदना, अवंनतिका, बबीता, नीति, आंचल, मधुबाला, अंकिता, रीकी, अवंतिका, सरीता, सोनी, नेहा, अंजली, सारिका, सावित्री, रीता, अनुप्रिया, सोनिका, मोनिका, अर्जुन भारती, आरती, अंकित को पुरस्कार देकर नवाजा गया।

इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, शांति नेगी, सरीता नेगी, शिव कुमार नेगी, कर्मचंद नेगी, गौतम सिंह नेगी, रमेश कुमार नेगी, सोनम तोपदेन नेगी, रजनीश ठाकुर, अर्पणा नेगी, सुदर्शन नेगी, हरदेव शर्मा, दिक्षा नेगी, जयवंती नेगी, जय लक्ष्मी नेगी, केसर सिंह नेगी, सुरेखा नेगी, सरीना नेगी, अरविंद नेगी सहित अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed