{"_id":"5a195d364f1c1b69678bdf28","slug":"21511611702-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पांच कक्षस्थल में कार लुढ़की, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पांच कक्षस्थल में कार लुढ़की, पांच घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर अजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)।
जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कक्षस्थल के पास शुक्रवार देर रात एक स्विफ्ट कार के हादसाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को टापरी अस्पताल में उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस थाना टापरी के मुताबिक शुक्रवार देर रात रिब्बा गांव से लोग रामपुर के ननखड़ी में शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। एनएच पांच कक्षस्थल के पास चालक के नियंत्रण खोने से स्विफ्ट अनियंत्रित होकर एनएच से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक गिरी राज नेगी (44), पृथ्वीराज नेगी (38), रामचंद विष्ट (58), ज्ञान भगत नेगी (55), शरप ज्ञालछेन नेगी (35) निवासी रिब्बा घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही टापरी थाना से प्रभारी श्याम तोमर, एएसआई नरपत राम, हवलदार आशीष और सिपाही रामकृष्ण की टीम मौके पर पहुंची। जेएस डब्ल्यू के कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से घटनास्थल से उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए टापरी जेएसडब्ल्यू अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद ज्ञान भगत नेगी और शरप ज्ञालछेन को छुट्टी दे दी गई। चालक गिरीराज नेगी, पृथ्वीराज नेगी और रामचंद की बिगड़ती हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा में कहा कि कार हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि हादसे के गंभीर घायलों को रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।