फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर की ऊंची चोटियों ने फिर ओढ़ी सफेद चादर

किन्नौर की ऊंची चोटियों ने फिर ओढ़ी सफेद चादर

Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर की ऊंची चोटियों ने फिर ओढ़ी सफेद चादर
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप बढ़ा, लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/रामपुर। जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों ने एक बार फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब चार से सात इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन भी खराब मौसम के चलते जिले की ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। जिले का तापमान माइनस 4-5 डिग्री तक लुढ़कने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
जिले के छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, भावावैली, हांगो, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, कानम, लाबरंग, रोपा, ठंगी, कुन्नोचारंग और शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद फिर से हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। जिले के निचले क्षेत्रों जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, पवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी और चौरा में खराब मौसम के चलते हल्की-हल्की बारिश के साथ के समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। मंगलवार को किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 4-5 दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान माइनस 5 तक पहुंचा। जिले के लोग शीलहर के चलते घरों में दुबके रहे। मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा और शिमला की तरफ निगम की बसों की बराबर आवाजाही हुई। जिले के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों के पहिये थम गए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि कल्पा के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया और भावानगर अधिशाषी अभियंता आरएल चौहान ने बताया कि जिले में बर्फबारी से बंद दर्जनों सड़कों को बहाल करने के लिए 7 मशीनरी और करीब 200 मजदूर तैनात किए गए हैं। वहीं रामपुर उपमंडल की ऊंची चोटियों में भी मंगलवार दोपहर बाद हल्की हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। निचले इलाकों में हल्की-हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम के कड़े तेवरों के बाद इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। रामपुर बस अड्डा प्रभारी भाग चंद के अनुसार परिवहन निगम की बसें सभी रूटों पर बराबर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ गोपाल नेगी के अनुसार निगम ने बर्फबारी और फिसलन के चलते खतरे को देखते हुए निगम की कई बसों को आधे रास्ते तक ही भेजा। सड़कों की हालात को देखते हुए सुरक्षा के नजरिये से निगम बसों को रूटों पर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed