{"_id":"5b23d30c4f1c1b8c278b5e35","slug":"201529074444-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा छितकुल कंडे से महाराष्ट के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा छितकुल कंडे से महाराष्ट के युवक का शव
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छितकुल में फंसे ट्रैकरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
मदद के लिए गई है आईटीबीपी जवानों की टीम, एक ट्रैकर की हो चुकी है मौत
उत्तराखंड से ट्रैकिंग पर किन्नौर के छितकुल के लिए आया था 23 लोगों का दल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
छितकुल में फंसे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से ट्रैकरों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। 23 लोगों का यह दल दो दिन पहले ट्रैकिंग पर उत्तराखंड से किन्नौर जिले के छितकुल के लिए निकला था, लेकिन महाराष्ट्र के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने मौत हो गई। इससे सभी रानी कंडा के पास फंस गए। इनमें 10 भारतीय, दो विदेशी और 10 पोटरों सहित एक गाइड शमिल हैं। उधर, सूचना मिलते ही 50वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के डिप्टी कमांडेेंट सिंह की अगुवाई में एसओ विशन दास, एसओ सुनीत चंद, एसओ प्यारे लाल व नगस्ती और मस्तरंग से आईटीबीपी के करीब 40 जवानों की टीम ट्रैकरों की मदद के लिए रवाना हुई है।
एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 23 लोगों में से एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। अन्य 22 लोगों को सकुशल लाने के लिए आईटीबीपी के जवानों की टीम रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से मृतक सैलानी के शव को वाहन से शिमला तक भेजा जाएगा। टीम सदस्यों की सहायता के लिए नायब तहसीलदार प्रेम सरिता नेगी की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया हैं। प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहयोग दिया जा रहा हैं।
--