{"_id":"5af6ea7b4f1c1be3408b4b98","slug":"201526131323-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियां के लिए कल कोर्ट में करेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियां के लिए कल कोर्ट में करेंगे आवेदन
Updated Sat, 12 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल।
उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम मशढोंह में मैदान खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों को लौटाने के लिए पबास गांव के लोगों की ओर से सोमवार को न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। खुदाई के दौरान मिली सभी दुर्लभ मूर्तियां पांच दिनों से पुलिस के पास ही जमा है। एतिहासिक मूर्तियां मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ये मूर्तियां बिजट महाराज के मंदिर से चोरी की हुई हैं।
मूर्तियां मिलने के बाद मंदिर के पुजारी ने इनकी पहचान कर ली है। गांव के लोगों ने मूर्तियों को वापस लेने के लिए बैठक की। विरेंद्र धांटा ने बताया कि मूर्तियां मिलने से लोग खुश हैं। डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि मूर्तियां अभी पुलिस के पास हैं। पुलिस को न्यायालय से अभी तक कोई आदेश नहीं मिले है। आदेश मिलने पर ही मूर्तियां ग्रामीणों को सौंपी जाएगी।