फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रशासन ने  सात मकान किए असुरक्षित घोषित

प्रशासन ने  सात मकान किए असुरक्षित घोषित

Mon, 02 Apr 2018 10:14 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर
सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अधीन नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर चार में सात मकान जर्जर हालत में हैं। इन मकानों में करीब 20 किरायेदार रहते हैं। मकानों की दीवारों से पत्थर गिरना शुरू हो गए हैं। हालात इतनी खराब हो चुकी है कि मकानों में रहने वाले और वहां से पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ। इसके तहत प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी ने सोमवार को मौके का निरीक्षण करने के बाद इन भवनों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। नगर परिषद ने सभी कमरों में रहने वाले किरायेदारों को जल्द मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।

कमरे लकड़ी, पत्थर और मिट्टी के बने हुए हैं। लंबे समय से इन कमरों की मरम्मत न होने से अब ये जर्जर हो गए हैैं। ये सभी मकान सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अधीन हैं। भवन निरीक्षण के दौरान नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, नगर परिषद पूर्व पार्षद विनय शर्मा, भाजपा नेता रोशन चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। उधर, नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में मौजूद सात कमरों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन कमरों में रहने वाले लोगों को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed