{"_id":"5a8ad5344f1c1b9f268baed4","slug":"201519047988-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवताओं का नजराना दस फीसदी बढ़ाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं का नजराना दस फीसदी बढ़ाने का फैसला
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर में हर वर्ष की तरह इस साल भी जिला स्तरीय फाग मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान मेले के आयोजन को लेकर कई निर्णय लिए। नगर परिषद रामपुर की ओर से मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार रामपुर और आसपास से 16 देवी-देवताओं को निमंत्रण देंगे। देवी-देवताओं के नजराना राशि में दस प्रतिशत का इजाफा भी किया गया है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि मेले में इस बार रामपुर और आसपास से 16 देवी, देवताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। देवताओं का स्वागत पूरे विधिविधान के साथ दरबार परिसर में तीन मार्च को किया जाएगा। साथ ही देवताओं के नजराने में दस प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इसके अलावा मेले में लगाए जाने वाले स्टॉलों की कीमतों में मात्र दस प्रतिशत बढ़ोतरी की है। फाग मेले का आयोजन तीन से छह मार्च तक दरबार परिसर में किया जाएगा। मेले में लगाए जाने वाले स्टॉलों को दरबार परिसर के बाहर ही लगाया जाएगा। इस दौरान बस स्टैंड को दोबारा पुरानी जगह पर ही ले जाया जा रहा है। सूद ने बताया कि फाग मेले में देवी, देवताओं के रात्रि ठहराव के लिए स्थान निश्चित कर दिए गए हैं। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, नरेश नेगी, रीता बादल, चुड़ामणि, विशेषरलाल के अलावा कई अन्य पार्षद उपस्थित रहे।