{"_id":"5a1ab3544f1c1bc8678bdf09","slug":"201511699284-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से खतरे में सफर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से खतरे में सफर कर रहे लोग
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
सरपारा सड़क बदहाल, विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी नहीं की मरम्मत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर विकास खंड के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की सरपारा पंचायत के लोगों को तीन माह से खतरों के साये में सफर करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील हुई सड़क हादसों को न्योता दे रही है। लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग को कई बार खस्ताहाल सड़क की हालत सुधारने की मांग की इसके बावजूद विभाग सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहल नहीं कर रहा है।
सरपारा पंचायत के उप प्रधान अलोक नेगी, ग्रामीण देविंद्र सिंह, सुशीला, सुनकली, राजेश कुमार, शंकर लाल, जीवन सिंह, सोहन लाल और लक्ष्मी ने बताया कि सरपारा को जोड़ने वाली 13 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी है। सड़क पर सफर करना किसी हादसे को न्योता देने जैसा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को वाहनों में लाने और ले जाने में पेश आ रही है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे होने के कारण कई छोटे और बड़े वाहनों के पट्टे भी टूट चुके हैं। इस कारण वाहन मालिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क पर परिवहन निगम की बसों के चालकों को भी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि बीते अगस्त से सड़क की दयनीय हालत बनी है, लेकिन खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण करने लोक निर्माण विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। विभाग की नाकामी के चलते कभी कोई हादसा पेश आ सकता है। उन्होंने सड़क की खस्ताहाल के लिए विभाग को जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समय रहते सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ केएल सुमन ने कहा कि सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए ठेकेदार को टेंडर अवॉर्ड कर दिया है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही सोलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा और उसके बाद सड़क को पक्का किया जाएगा।