फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   2 crore loss due to rain in Nagar Panchayat Nirmand

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड में बारिश से 2 करोड़ का नुकसान

Tue, 02 Sep 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
2 crore loss due to rain in Nagar Panchayat Nirmand
नगर पंचायत निरमंड में पेयजल लाइनों को बरसात से पहुंची क्षति। संवाद
सड़कों, बिजली के खंभों और पेयजल योजनाओं को पहुंची क्षति
विज्ञापन


नगर पंचायत के रास्तों के ढहे डंगे, मकानों को बढ़ा खतरा


राकेश बिनी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में बरसात से भारी नुकसान पहुंचा है। नगर पंचायत निरमंड में सड़कों, बिजली, पेयजल और संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। दो माह से हो रही बारिश से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होने से आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क समेत अंबिका माता मंदिर सड़क, कैंची मोड़ से शिरकोटी तक की सड़क को भारी क्षति पहुंची है। हजारों ग्रामीणों के लिए बनी पेयजल योजनाएं जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यही हाल विद्युत बोर्ड का भी है। क्षेत्र में बिजली के खंभे भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के रास्ते और डंगे भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गए हैं। गांव में कई मकानों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण तिरपालों की मदद से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था को सुधारने में जुटे हुए हैं। अब भारी बारिश से लोग सहमे हुए हैं। वर्ष 2023 में भी निरमंड में कई घर जमींदोज हो गए थे। ऐसे में इस वर्ष भी हो रही भारी बरसात से लोगों की चिंता बरकरार है। नगर पंचायत निरमंड के सचिव बीआर नेगी ने बताया कि बरसात से नगर पंचायत में काफी क्षति पहुंची है। जुलाई में ही करीब 25 लाख का नुकसान आंका गया था। वर्तमान में हो रहे नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शहरी विकास विभाग को भेजी जाएगी। उधर, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने लोगों से जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

नगर पंचायत निरमंड में पेयजल लाइनों को बरसात से पहुंची क्षति। संवाद

नगर पंचायत निरमंड में पेयजल लाइनों को बरसात से पहुंची क्षति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article