{"_id":"5a7ef5e84f1c1b187e8b56fa","slug":"191518269928-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल को मिलेेंगे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल को मिलेेंगे तीन लाख रुपये
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर का औचक निरीक्षण किया। स्कूल पहुंचने पर बीईईओ, सीएचटी, नप अध्यक्ष और एसएमसी अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तीन लाख रुपये की राशि देने का आश्वासन दिया।
शिक्षा मंत्री ने प्रथम कक्षा के छात्रों से प्रश्न पूछे। स्कूल के केंद्र मुख्य शिक्षक बहादुर लाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री को पाठशाला में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री को स्कूल संबंधी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। साथ ही स्कूल के जीर्णोद्धार के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि मुहैया करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरदेव शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक राकेश वशिष्ठ, ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।