फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आंगनबाड़ी को खत्म करने की साजिश : विजेंद्र

आंगनबाड़ी को खत्म करने की साजिश : विजेंद्र

Wed, 17 Jan 2018 07:19 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को हड़ताल की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। स्कूलों में दोपहर का भोजन नहीं बना। जिले के शिमला, ठियोग और रामपुर में जोरदार प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में सैकड़ों आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी को खत्म करने की साजिश रच रही है। साथ ही आंगनबाड़ी के बजट में कटौती कर रही है। एक निजी कंपनी वेदांता के हवाले 11 हजार आंगनबाड़ी केंद्र कर दिए गए हैं। उन्हें 45वें और 46वें राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को पक्का किया जाए। केरल की तर्ज पर वेतन दिया जाए। ठियोग के पोटेटो ग्राउंड से सैकड़ों आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्करों ने बाजार से होते हुए जोरदार रैली निकाली। बस स्टैंड ठियोग में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा, डीवाईएफआई राज्य सचिव कपिल भारद्वाज, हिमाचल किसान सभा सचिव जगदीश, आंगनबाड़ी की शकुंतला, सुलोचना, आरती और मिड-डे मील नेता ध्यान चंद कालटा ने संबोधित किया। डीवाईएफआई के राज्य सचिव कपिल भारद्वाज ने कहा है कि केंद्र सरकार मिड-डे मील स्कीम को लगातार कमजोर कर रही है। मिड-डे मील वर्करों को साल में केवल 10 महीनों का वेतन दिया जा रहा है। इस दौरान कला, संगीता, सत्या, पूनम, ममता, निर्मला, लता, ऊषा, गंगेश्वरी, निशा, आशा, सुनीता, वृंदा, रणजीत, कपिल, सुरेंद्र और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed