{"_id":"5a0835fd4f1c1bf2538bc46a","slug":"191510487549-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंपल-संतोष ने नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल-संतोष ने नचाए दर्शक
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
गायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा ब्वॉयज, डिंपल, संतोष की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। लोक कलाकारों ने रंगांरग प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी और दर्शकों को भी नचाया। इस दौरान एडीएम शिमला पंकज ललित बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज स्थानीय स्कूल के छात्रों ने किया। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या को बुशहरी नाइट के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें सिर्फ रामपुर बुशहर से संबंधित कलाकारों को ही मंच प्रदान किया गया। सभी कलाकारों ने प्रशासन की इस पहल को सराहा।
पाटबंगला मैदान में शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहले कमला मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के छात्रों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद आर्या पब्लिक स्कूल खनेरी, संस्कार पब्लिक स्कूल डकोलड़, पदम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज नोगली, डीएवी स्कूल रामपुर, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इनके बाद सूरज मनी एवं पार्टी, राम कृष्ण, श्याम भट्ट, विरेंद्र वेक्टा, नितीन तोमर, जेएम नेगी, ओम प्रकाश ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामपुर से लोक कलाकार डिंपल ठाकुर ने सुरमणीए हो मेरी सुरमणीए, केओ देशा के आए हो, राजीव शर्मा ने चल रामपुर चल मेरी सजनी, काला-काला कौआ, सजना प्यारिए, सरिता बुशहरी ने दमादम मस्त कलंदर और लोक गीतों की प्रस्तुति दी। तांत्रा ब्वॉयज संतोष व बीरबल ने किंया जीणा मेरी भाभीए, तोगें लागा रेडियोे धोडू धोएं ड़ूंगे नालुए और लागा लागा तांत्रा आदि गीतों पर सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल और अन्य लोग उपस्थित रहे।