फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   182 youngster take corona vaccine in kinnaur

किन्नौर में 182 बच्चों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Sun, 20 Mar 2022 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर में बीते तीन दिनों चले कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 12 से 14 वर्ष के 182 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जिले के 7 स्कूलों में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा। जिला किन्नौर की टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेषा नेगी ने बताया कि जिन बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष है, उन्हें कोविड रोकथाम के लिए टीका लगाना आवश्यक है। यह टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। 30 मार्च तक जिले के 84 स्कूलों में यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। किन्नौर के लिए 2 हजार वैक्सीन सरकार ने भेजी है।
विज्ञापन

बच्चों को पहली डोज के 28 दिन के बाद दूसरा डोज लगाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च महीने में होने वाले टीकाकरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत 21 मार्च को कल्पा ब्लॉक के रावमापा सांगला, मिडल स्कूल कामरु, शिवालिक स्कूल सांगला, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला चांसू, मिडल स्कूल सांगल, डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ, पूह ब्लॉक के रिब्बा, कानम, नेसंग, लाबरंग, लोअर कानम और दाखो स्कूल में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

22 मार्च को छितकुल, रक्षम, बटसेरी, थेमगारंग, युवारंगी, पांगी, कल्पा, सरस्वती विद्या मंदिर रिकांगपिओ, चीनी स्कूल, रोंघी, मॉडल स्कूल भावानगर, सतलुज व्यू स्कूल में टीकाकरण किया जाएगा। 23 मार्च को ख्वांगी, निचार, कटगांव, बड़ा कंबा, रूपी, छोटा कंबा, शिगरचा, 24 को जेएनवी रिकांगपिओ, छोल्तु, उरनी, सुंगरा, पूनंग, मिरु, युला, बरी, हिम मॉड्रन स्कूल, कंगोस, पूह, लियो, ज्ञाबुंग, लाबरंग, नमज्ञा, नाको, रोपा, चांगो, लिप्पा, सुन्नम, शलखर, सुमरा, आसरंग स्कूल, 25 मार्च को तांगलिंग, पोवारी, रली, पुर्वणी, चगांओ, ऋषिकेश, जनकपुरी, 26 मार्च को बारंग, तरांडा, रामनी, जानी, 28 मार्च को पानवी, नाथपा, काचरंग, कंडार, 29 मार्च को यंगपा-1, काफनू, यंगपा-2 और 30 मार्च को मूरंग, ठंगी स्कूल में 14 से 16 साल के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जाएगी। डॉ. अन्वेषा नेगी ने जिले के लोगों को अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के दृष्टिगत वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed