{"_id":"5c016c03bdec2241742bd544","slug":"181543597059-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में बनेंगे- एंटी ड्रग्स क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में बनेंगे- एंटी ड्रग्स क्लब
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शिक्षण संस्थानों में बनेंगे एंटी ड्रग क्लब
शिक्षा विभाग ने अपनाया एंटी ड्रग्स फोर्स रोहडू का मॉडल
अधिसूचना जारी, क्लब करवाएंगे जागरूकता कार्यक्रम
राजेश हंसरेटा
रोहड़ू। एडीएफ (एंटी ड्रग्स फोर्स) रोहड़ू की ओर से ड्रग्स के खिलाफ रोहड़ू उपमंडल में छेड़ी गई मुहिम में अब शिक्षा विभाग भी शामिल हो गया है। युवाओं को ड्रग्स से बचाने के लिए एडीएफ रोहड़ू की ओर से तैयार किए गए मॉडल को शिक्षा विभाग ने अपना लिया है। जिसके बाद अब सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लब बनाए जाएंगे। क्लबों की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस विभाग भी एडीएफ रोहड़ू के मॉडल को अपना चुका है।
क्षेत्र में तेजी से फल फूल रहे ड्रग्स के कारोबार को रोकने के लिए क्षेत्र के कुछ युवाओं की ओर से एंटी ड्रग फोर्स का गठन नौ माह पूर्व किया गया था। एडीएफ की ओर से क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से ड्रग्स के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अब शिक्षा विभाग ने भी एडीएफ के माडल को अपनाते हुए अधिसूचना जारी की है कि प्रदेश भर में ड्रग्स के स्कूलों व कॉलेजों में एंटी ड्रग क्लबों का गठन किया जाए। शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी इन आदेशों के बाद हर स्कूल व कॉलेज में एंटी ड्रग क्लब का गठन जरूरी हो गया है। क्लबों द्वारा नशे के खिलाफ किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की रिपोर्ट विभाग को लगातार भेजनी होगी।
इस संबंध में एडीएफ के महासचिव गोपाल चौहान ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ जो अभियान में छेड़ा था पहले उससे पुलिस विभाग जुड़ा और अब शिक्षा विभाग भी इस मुहिम में शामिल हो गया है। शिक्षा विभाग ने इस संवेदनशील मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता मुहिम शुरू करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रमोद चौहान ने बताया कि रोहड़ू उपमंडल में एडीएफ की ओर से ड्रग्स के खिलाफ बेहद सराहनीय जागरूकता अभियान छेड़ा गया है। जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आने भी लग गए हैं। नशे की इस समस्या को उखाड़ फेंकने के लिए आम जनता को पुलिस व प्रशासन को सहयोग करना बेहद जरूरी है। इस मुहिम में शिक्षा विभाग भी अपना पूरा सहयोग देगा। सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लबों को गठन किया जाएगा। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।