फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नारकंडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर बलग ने मारी बाजी

नारकंडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर बलग ने मारी बाजी

Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कपिल को मिला मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब
विज्ञापन

ठियोग नारकंडा जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
बलग ने कोटीघाट को 22 रनों से हरा कर जीती ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रदेश खेल सांस्कृतिक और पर्यावरण संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ठियोग नारकंडा जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन धोमडी स्टेडियम नारकंडा में हुआ। इस मौके पर जिला शिमला एचपीएससीईए अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
एचपीएससीईए की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ठियोग जोन में बलग ने सैंज को फाइनल में हराया और कुमारसैन जोन के फाइनल मैच में कोटिघाट ने मोगड़ा को हराया। बाद में खेले गए फाइनल में बलग ने कोटीघाट को 22 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। बलग के कप्तान कपिल को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब दिया गया। बेस्ट बैट्समैन सैंज के विक्की और बेस्ट बॉलर के खिताब से सैंज के मनीष को नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 10000 रुपये नगद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 5000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समन्वयक अतुल शर्मा, महासचिव रुपेश कंवल, ठियोग जोन के अध्यक्ष विवेक थापर, नारकंड़ा जोन अध्यक्ष सागर कैंथला, नरेश कैंथला, प्रधान नगर पंचायत नारकंड़ा कमलेश कैंथला और प्रेस सचिव संदीप मोल्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed