{"_id":"5bae5848867a557ec86bae79","slug":"181538152520-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद्ययंत्र और समूहगान में बुच्छैर स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद्ययंत्र और समूहगान में बुच्छैर स्कूल ने मारी बाजी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद्य यंत्र और समूह गान में बुच्छैर स्कूल प्रथम
युवा सेवा एवं खेल विभाग ने करवाई सांस्कृतिक प्रतियोगिता
अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कुल्लू के सौजन्य से आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुच्छैर के होनहारों ने स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बुच्छैर स्कूल के प्रतिभागियों ने समूहगान और परंपरागत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लोकनृत्य में भी स्कूल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम में एसडीएम आनी चेत सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
शुक्रवार को विद्यालय में युवा भारत संगठन और पूर्व छात्र संघ च्वाई के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा निखार कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने इस दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवा भारत के जिला अध्यक्ष दीवान राजा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर अंतरसदनीय क्विज का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस ने पहला और पार्वती हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी मेधावियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने खंड स्तरीय सांस्कृतिक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर अध्यापक श्याम लाल, मदन लाल, चुनी लाल, सुरेश कुमार, मीना देवी किशन, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।