फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

रिकांगपिओ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

Fri, 31 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांसद रामस्वरूप ने उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में सांसद ने बताया कि जिला किन्नौर में मनरेगा के तहत वर्ष 2018-19 में लगभग 12 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से अब तक 308 कार्य किए जा रहे हैं। जिले के कड़छम मंडल में वर्ष 2017-18 और 2018-19 में अब तक 61.500 किलोमीटर सड़कों और पुल का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। बैठक में अध्यक्ष को अवगत करवाया गया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सांगला के कामरू, कूपा और पवारी में एक-एक ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्ष 2018-19 में ठोस तरल कचरा प्रबंधन के अंतर्गत जिले के लिए 3 करोड़ 5 लाख स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से अब तक 1 करोड़ 21 लाख व्यय किए जा चुके हैं। योजना के तहत जिला किन्नौर के आठ गांव का विद्युतीकरण किया जा रहा है। वर्ष 2016-17 में मेबर कंडा, काक्स्थल, सिरमुलिंग और छुईंयां गांव का विद्युतीकरण किया गया। बैठक में उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्म नेगी सहित सभी सरकारी गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed