{"_id":"5b3f918e4f1c1bc0248b4c7b","slug":"181530892686-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायक सिंघा को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायक सिंघा को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एनपीएस सीपीएस कर्मचारी महासंघ कुमारसैन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक राकेश सिंघा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ की समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा।
कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग, वर्ष 2017 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देने, केंद्र सरकार की तर्ज पर दिव्यांग एवं दिवंगत कर्मचारियों को सीसीएस पेंशन अधिनियम 1972 के अनुसार पेंशन और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर विधायक को मांगपत्र सौंपा। कर्मचारी महासंघ ने राकेश सिंघा से मांग की है कि महासंघ की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाए, जिससे वर्षों से लंबित पड़ी मांगों और समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष श्याम ठाकुर, हितेश शर्मा, चरणजीत नेगी, निका राम, सुभाष वर्मा, हेम प्रकाश भंडारी, कपूर, विवेक शर्मा और पवन कुमार भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।