फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Tue, 03 Apr 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
परियोजना सलाहकार परिषद (पीएससी) एवं स्थानीय क्षेत्र विकास कमेटी (लाडा) का अध्यक्ष बदले जाने के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्टी के विभिन्न संगठनों और कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके चलते उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

रैली के दौरान जनसभा का आयोजन किया गया। उमेश नेगी, सूर्या बोरस, प्रताप नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी, जिला इंटक अध्यक्ष मान चंद आदि ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, पांगी और भरमौर में परियोजना सलाहकार परिषद का अध्यक्ष वहां के स्थानीय विधायकों को बनाया गया है। जिला किन्नौर में परियोजना सलाहकार परिषद अध्यक्ष विधायक की बजाय उपायुक्त को बनाया गया है। सरकार की यह नीति जनादेश का गला घोंटने के समान है, क्योंकि किन्नौर के विधायक कांग्रेस समर्थित है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार किन्नौर जिले में सभी कमेटियों का अध्यक्ष स्थानीय विधायक को नहीं बनाती है तो किन्नौर की जनता उग्र प्रदर्शन करेगी। साथ ही कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के इशारे पर एससी एसटी के हितों का खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed