फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा में बिजली व्यवस्था को सुधारने में जुटा विद्दुत बोर्ड

नेरवा में बिजली व्यवस्था को सुधारने में जुटा विद्दुत बोर्ड

Mon, 10 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
20 तक विद्युत सप्लाई की जाए दुरुस्त
विज्ञापन

व्यापारमंडल नेरवा ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को चेताया
भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आ रही दिक्कतें : बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में पटरी से उतर चुकी विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विद्युत बोर्ड ने कवायद तेज कर दी है। बाजार की लचर विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारमंडल नेरवा ने विद्युत बोर्ड को 20 दिसंबर तक सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया है। जिसके बाद बाजार में बिजली की लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा के अनुसार बिजली बोर्ड प्रबंधन को विद्युत व्यवस्था सुधरने के लिए दस तारीख तक का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन विद्युत बोर्ड ने दस दिन का और समय मांगा है। यदि बोर्ड द्वारा बीस दिसंबर तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल सख्त कदम उठाएगा।

वहीं इस संबंध में विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता बलदेव चंद के अनुसार बिजली बोर्ड की ओर से स्थिति में सुधार करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं परंतु क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते कुछ कठिनाइयां पेश आ रही हैं। हुल्ली से झिकनी पल तक क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में देवदार के घने जंगल से होकर आती है। दूसरे लाइन की लंबाई अत्यधिक होने के कारण इसमें लीकेज होने के चलते पर्याप्त लोड नहीं पहुंच पाता है। जिस वजह से बिजली अकसर बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed