{"_id":"5c07fb13bdec2241471f6a20","slug":"171544026899-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद स्पर्धा में रितु और नारा लेखन में सुभाषिनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद स्पर्धा में रितु और नारा लेखन में सुभाषिनी ने मारी बाजी
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। फस्टमेड समिति ने ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में नशा निवारण अभियान छेड़ा। कॉलेज में नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से होशियार सिंह ने नशा सेवन पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में रितु नेगी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अजय कुमार ने दूसरा और सुभाषिानी नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीकांत, छेरिंग ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर दिव्या ने बाजी मारी। प्रो. विजेता और प्रो. निर्मला ने इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। नारा लेखन प्रतियोगिता में सुभाषिनी ने प्रथम स्थान, भारत भूषण ने द्वितीय स्थान और तमन्ना नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में प्रो. जयंती और प्रो. भगवान सिंह नेगी ने जज की भूमिका निभाई।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रो. राजेश नेगी, डॉ. सुरेंद्र कुमार और प्रो. सांता नेगी का विशेष योगदान रहा। फस्टमेड समिति के संयोजक प्रो. अजय कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रा-छात्राओं और शिक्षकों का आभार प्रकट किया।