{"_id":"5b3f91904f1c1b9d468b5036","slug":"171530892688-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिंद्र, जोगिंद्र और रणवीर की ताजपोशी से बढ़ेगा मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजिंद्र, जोगिंद्र और रणवीर की ताजपोशी से बढ़ेगा मनोबल
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी ठियोग कुमारसैन मंडल में मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें उपाध्यक्ष पद राजिंद्र चौहान को सौंपा गया है और जोगिंद्र श्याम और रणवीर राठौर को महामंत्री बनाया गया है। तीनों पदाधिकारियों ने यह कार्यभार सौंपने पर मंडल अध्यक्ष दूनी चंद, जिलाध्यक्ष अजय श्याम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी से मिले इस दायित्व को वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र से बढ़त दिलाने और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। इन नियुक्तियों पर एपीएमसी निदेशक नानक चंद, जिला सचिव सतीश राठौर, रमेश राजटा, दिलीप कैंथला, सुंदर नेगी, राकेश शर्मा, निशांत, रेखा मोहंता, भूपिंद्र कैंथला, गिन्नी कंवर, रामकली, रोहित, सुनीता कैंथला, कर्म चंद, पप्पू श्याम, पोमी राजटा और अनिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।