फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   17,029 voters will decide the fate of the candidates in the final phase of polling

Rampur Bushahar News: अंतिम चरण के मतदान में 17,029 मतदाता चुनाव प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर की 13 पंचायतों की मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी चाक-चौबंद पूरे
विज्ञापन

. शिंगला में सबसे ज्यादा 2364, पलजारा में सबसे कम 724 मतदाता डालेंगे मत
. 31 को रामपुर, ननखड़ी में बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों के चुनावी नतीजे होंगे घोषित

संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर चल रही चुनावी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। रामपुर विकास खंड की 13 पंचायतों में शनिवार को अंतिम एवं तीसरे चरण का मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम चरण में 13 पंचायतों के 17,029 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विकास खंड की शिंगला पंचायत में सबसे अधिक 2,364 और पलजारा पंचायत में सबसे कम 724 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों संबंधित पंचायतों में पहुंच गई हैं और मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, प्रत्याशियों का प्रचार संपन्न हो गया है और अब ये उम्मीदवार घर-घर जाकर मत मांग रहे हैं। ग्रामीण अपनी पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर खासे उत्साहित हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-तोड़ मेहनत और प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को विकास खंड रामपुर की गानवी, लबाना सदाना, सनारसा, किन्नू, मशनू, फूंजा, धारगौरा, शिंगला, दत्तनगर, कलेड़ा मझेवटी, पलजारा, दरकाली और कूहल पंचायत में मतदान होगा। सभी पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतपेटियों को संबंधित पंचायतों में निर्धारित किए गए मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। कड़े सुरक्षा घेरे में मतों की गिनती की जाएगी। इसी दिन प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे घोषित होंगे।

31 को होगी पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना
सभी पंचायतों में मतदान संपन्न होने के बाद पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतपेटियों को मतगणना केंद्र में पहुंचाया जाएगा। स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटियों को 31 मई को मतगणना केंद्रों में पहुंचाया जाएगा। रामपुर की 19 पंचायत समिति और 3 जिला परिषद सदस्यों के चुनावी नतीजे 31 को घोषित होंगे। 31 मई को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। रामपुर के पदम छात्र स्कूल स्थित मतगणना केंद्र में कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतों की गणना की जाएगी। वहीं ननखड़ी की 15 पंचायत समिति सदस्य और 1 जिला परिषद सदस्य के मतों की गणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में की जाएगी। यहीं से पंचायत समिति के सदस्यों के विजेता उम्मीदवारों की घोषणा होगी, जबकि जिला परिषद सदस्य के चुनावी नतीजे रामपुर से घोषित होंगे। विकास खंड रामपुर के रिटर्निंग अधिकारी रामपुर अनमोल शर्मा ने बताया कि शनिवार को 13 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को सुबह 7:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके बाद मतगणना केंद्र पर चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed