{"_id":"5beeed8abdec22699072d19e","slug":"161542385034-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलिंबा किलिंबा गानों पर झूमते रहे छात्र और छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलिंबा किलिंबा गानों पर झूमते रहे छात्र और छात्राएं
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलिंबा किलिंबा गानों पर झूमे विद्यार्थी
रारंग स्कूल ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
मुख्यातिथि ने सम्मानित किए मेधावी छात्र और छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य श्याम लाल नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया।
वार्षिक समारोह के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग के छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी और पंजाबी गानों की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने किलिंबा किलिंबा, इंदू रंग बिंदू, पीटा पीटा शारे, दारंग देन रारंग सहित अनेक किन्नौरी गानों पर धूम मचाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर चंद्र कीर्ति नेगी, अंकिता नेगी, खेल के क्षेत्र में नितेश और अंकुश सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य श्याम ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नशे से सदैव दूर रहना चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत जंगी के पूर्व उपप्रधान रत्न नेगी, एसएमसी अध्यक्ष छोज्ञेल ज्ञाछो, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, डॉ. जंछुब नेगी शास्त्री, संज्ञा डोलमा, महिला मंडल प्रधान आक्पा-रारंग, युवक मंडल रारंग के सदस्य मौजूद रहे।