{"_id":"5bbf8170bdec22504b2a5671","slug":"161539277168-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कन्या स्कूल और झाकड़ी में मॉकड्रिल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कन्या स्कूल और झाकड़ी में मॉकड्रिल का आयोजन
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रबंधन के बताए उपाय
भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर दी जानकारी
बच्चों ने मॉकड्रिल में बढ़-चढ़ कर लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में चल रहे एनएसएस के वार्षिक शिविर में इकाई स्वयंसेवियों ने अग्निशमन विभाग रामपुर के सौजन्य से आग को नियंत्रित करना और नुकसान होने के बचाव के बारे में उन्हें जागरूक किया। स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर अपनी और दूसरों की सुरक्षा और बचाव के टिप्स दिए।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी में समर्थ के तहत आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन के अधिकारी प्रवक्ता निर्मल सोनी ने बताया कि स्कूल में ड्रिल करवाकर बच्चों को आपदा के समय अपने आप को किस तरह से सुरक्षित निकाला जाए और घायलों को किस तरह प्राथमिक उपचार दिया जाए, के बारे में प्रशिक्षित किया गया। फायर स्टेशन के बीएस भंडारी, किशन चंद, आरएस यादव, कुंदन और मंदीप ने प्राकृतिक आपदाओं को लेकर छात्रों को जानकारी मुहैया करवाई। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में लगातार इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे राष्ट्र के भावी भविष्य को एक सकारात्मक दिशा दी जा सके। इस अवसर पर सभी शिक्षक और बीएड प्रशिक्षु अध्यापक मौजूद रहे।