फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच पांच अवरूद्व

रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच पांच अवरूद्व

Tue, 07 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच-5 बंद
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी कतारें
बाढ़ से 130 मीटर लंबे बैली ब्रिज को भी बना खतरा
पूह-काजा और रिकांगपिओ-शिमला जाना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रिब्बा नाले में फिर से बाढ़ आने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नाले में बाढ़ आने के कारण एनएच के दोनों तरफ से वाहनों के पहिये थम गए हैं। लोग दिनभर खासे परेशान दिखे। अब रात के समय रिकांगपिओ-शिमला से पूह-काजा और पूह-काजा से रिकांगपिओ-शिमला के लिए आवाजाही नहीं हो पाएगी। वहीं रिब्बा गांव को जोड़ने वाले बैली ब्रिज को भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ का जलस्तर काफी ज्यादा होने के कारण सड़क को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिसे दुरुस्त करने में करीब तीन-चार दिन लग सकते हैं। गौरतलब है कि इस बरसात में अब तक रिब्बा नाले में मंगलवार को चौथी बार बाढ़ आई है। ऐसे में क्षेत्र के लोग काफी सहम गए हैं। बाढ़ के कारण जलस्तर इतना बढ़ गया है कि यह बैली ब्रिज को अपनी चपेट में ले सकता है। रिब्बा गांव को जोड़ने वाले 130 मीटर लंबा ब्रिज यदि क्षतिग्रस्त हो गया तो ग्रामीणों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। आवाजाही बिल्कुल बाधित हो जाएगी। इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि क्षेत्र में मार्ग बहाल करने के लिए मशीनें पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ का बहाव कम होते ही अवरुद्ध मार्ग को बहाल किया जाएगा।

वहीं अधिशाषी अभियंता कल्पा वीरेंद्र सिंह गुलेरिया के अनुसार बाढ़ का जल स्तर कम होते ही बैली ब्रिज में पैनल लगाकर बढ़ाया जाएगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। वहीं इस संबंध में आरएम प्रेम कश्यप के अनुसार बाढ़ आने के कारण बसों की आवाजाही बंद है। रिब्बा नाले से बसों को ट्रांसमिट किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed