{"_id":"5b69cebe4f1c1b923e8b5a96","slug":"161533660862-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार सुबह से नेरवा शिमला मार्ग वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार सुबह से नेरवा शिमला मार्ग वाहनों के लिए बंद
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की दीवार दस माह में गिरी
शिमला-नेरवा मुख्य मार्ग पर थमे वाहनों के पहिये
लोग वाया चौकिसा से सफर करने के लिए हैं मजबूर
बागवानों को सता रही खेप मंडियों तक पहुंचाने की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण शिमला-नेरवा मुख्य मार्ग दीवार गिरने से बंद हो गया है। उक्त दीवार का निर्माण कार्य दस महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ बजट खर्च कर करवाया था। अब रास्ता बंद होने के कारण इलाके के बागवानों को मंडियों तक सेब की खेप पहुंचाने की चिंता सता रही है। लोग वैकल्पिक मार्ग वाया चौकिसा से सफर करने के लिए मजबूर हैं।
शिमला-नेरवा मार्ग पर थाना गांव के समीप छामधार में दीवार गिरने की वजह से मुख्य मार्ग मंगलवार सुबह पांच बजे से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप हो गया। अब वाहनों की आवाजाही के लिए वाया चौकिया वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पिछले साल वर्ष सितंबर माह में भूस्खलन होने से यह मार्ग इसी स्थन पर करीब तीन सप्ताह तक बंद रहा था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इस स्थान पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से दीवार का निर्माण करवाया गया था। एक करोड़ रुपये की लागत से बनी दीवार दस महीने बाद ही गिर गई। विभाग द्वारा इसी स्थान पर सड़क की सुरक्षा के लिए 68 लाख रुपये से एक अन्य दीवार लगाने की एस्टीमेट बनाया गया है। उसके टेंडर लगने की अभी तैयारी चल रही थी कि पुरानी दीवार गिर गई। अब से नेरवा-शिमला मार्ग फिर से कई दिनों के लिए बंद हो गया है। नेरवा से चौपाल और शिमला की तरफ वाहनों के जाने के लिए वाया चौकिया वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस मार्ग के किनारे भी ठेकेदार द्वारा पत्थरों के ढेर लगाए जाने से वाहनों की क्रासिंग न होने से जाम लग रहा है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग चौपाल मंडल के अधिशाषी अभियंता एसके पाल के अनुसार मौसम साफ होते ही मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पत्थर और क्रेट वायर आदि सामान साइट पर रखवाकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मार्ग शीघ्र ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।