{"_id":"5ac106344f1c1bd2618b4ea3","slug":"161522599476-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैच में तेलंगाना ने गुजरात को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मैच में तेलंगाना ने गुजरात को दी शिकस्त
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
गुजरात टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
रोहड़ू में अखिल भारतीय हिमालयन क्रिकेट स्पर्धा रविवार से आरंभ हो गई है। स्पर्धा के शुभारंभ पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। स्पर्धा में 15 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा के पहले दिन गुजरात व तेलंगाना की टीमों के बीच मैच खेला गया।
तेलंगाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 41 रनों पर ढेर हो गई। तेलंगाना ने 57 रनों से मैच जीत लिया। स्पर्धा में 15 राज्यों की टीमों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की 110 टीमे भी शामिल हो रही हैं। अखिल भारतीय स्पर्धा में पहली बार कपड़े से बनी स्टिच बाल का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्रिकेट मैचों का आयोजन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू, बखीरना खेल मैदान सहित ननखड़ी में भी होगा। ननखड़ी में तीन अप्रैल से स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तारखंड, तेलंगाना राज्य की टीमें स्पर्धा में शामिल है। 15 राज्यों की टीमों के मैच आपस में करवाए जाएंगे। राज्यों की विजेता टीम का फाइनल मुकाबला ग्रामीण स्तर विजेता टीम के साथ होगा। अंत में जो टीम विजयी होगी उसे डेढ़ लाख रुपये तथा उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार में दी जाएगी। स्पर्धा में बंगलादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका से प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में होगा। इस दौरान कांग्रेस शिमला संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर, अढ़ाल पंचायत के उप प्रधान रविंद्र ठाकुर, शिवपाल ठाकुर, हेप्पी मेहता, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष लति ठाकुर, हेम सिंह, जितेश्वर दत्ता, महेंद्र पाल तेगटा, ओपी बराकटा, जीवन ठाकुर, सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित।