{"_id":"5aafc8714f1c1b90778b6686","slug":"161521469553-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए डोडरा-क्वार सड़क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए डोडरा-क्वार सड़क बहाल
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। तीन महीने से हिमपात के चलते बंद डोडरा क्वार सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। चांशल घाटी पर भारी हिमपात के बीच सड़क खुलने के बाद फिसलन से अभी जगह-जगह छोटे वाहन फंस रहे हैं।
डोडरा क्वार सड़क बाहल होने के बाद क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों ने राहत महसूस की है। तीन महीने से क्षेत्र के लोग एक दिन पैदल सफर के बाद वाया उत्तराखंड के नैटवाड होकर शिमला और रोहड़ू पहुंच रहे थे। आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बडे़ अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी हो रही थी। कुछ दिन के बाद सड़क बडे़ वाहनों के लिए बहाल होने की संभावना है। चांशल घाटी पर सड़क के दोनों ओर छह से आठ फीट बर्फ होने के बाद जगह-जगह पर वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन
डोडरा-क्वार के एक्सईएन वीके शर्मा ने बताया कि सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा सड़क पर हिमपात के कारण अभी छोटे वाहन घाटी को पार कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा बडे़ वाहनों के लिए सड़क खुलने में कुछ दिन और लगेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन