फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जुब्बल में होगी अब पेयजल की जांच

जुब्बल में होगी अब पेयजल की जांच

Fri, 09 Feb 2018 09:30 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल में होगी अब पेयजल की जांच
प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
जुब्बल (रोहड़ू)।जुब्बल में पेयजल जांच के लिए प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब पेयजल की जांच आसानी से करवा सकते हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के जुब्बल कार्यालय में शुक्रवार को प्रयोगशाला का आरंभ हो गया है। प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध होेने से जुब्बल की 24 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

प्रयोगशाला में लोग अपने घरों के जल भंडारण टैंक व पेयजल स्रोतों के नमूने भी जांच के लिए ला सकते हैं। प्रयोगशाला में पेयजल की गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए एक दिन का समय लगेगा। पानी में मिलने वाले आयरन, नाइट्रेट, क्लोराइड, कैल्शियम, कापर, मैगननेशियम, एल्युमीनियम सहित करीब 22 तत्वों के पैमाने की जांच प्रयोगशाला में होगी। पेयजल पीने योग्य है या नहीं इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर विभाग की ओर से दी जाएगी। पहले यह सुविधा जुब्बल में उपलब्ध नहीं थी। पहली बार जुब्बल में पेयजल जांच के लिए प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध हुई है। दूषित पेयजल से होने वाले जल जनित रोगों के पनपने का खतरा भी कम होगा। विभाग अपने स्तर पर भी पेयजल स्रोतों के पानी की जांच करेगा। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता जयवंत शर्मा ने बताया कि पहली बार पेयजल जांच की सुविधा जुब्बल में शुरू हुई है। लोग जल स्रोतों व जल भंडारण टैंक से पानी के नमूने ला सकते हैं, ताकि आसपास के लोग जल जनित रोगों से बचे। पेयजल जांच करना काफी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed