{"_id":"5a00907b4f1c1b60678b97af","slug":"161509986427-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर घुड़ दौड में धर्मपाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर घुड़ दौड में धर्मपाल ने मारी बाजी
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुब्बारा फोड़ दौड़ में गटूक रहे प्रथम
400 और 800 मीटर दौड़ में धर्मपाल का रहा दबदबा
तीन दिनों में 351 घोड़ों का किया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित अश्व प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने अश्व पालकों को पुरस्कार देकर नवाजा। इस दौरान पशु पालन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अश्व पालकों ने गुब्बारा फोड़ और घुड़ दौड़ में भाग लिया।
घुड़ दौड़ देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सबसे पहले अश्व पालकों के लिए गुब्बारा फोड़ दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें गटूक छेरिंग निवासी गुलिंग स्पीति ने पहला पुरस्कार हासिल किया। दूसरे स्थान पर विभाग के लवी फार्म का घुड़ सवार रहा। इसके बाद 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर उपमंडल के सुरड़ से धर्मपाल से पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में भी धर्मपाल ने बाजी मारी और दूसरे स्थान पर लोटे छोपरेल रहे। पशु पालन विभाग की ओर से बीते तीन दिनों में 351 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। मैदान में विभाग की सूचना के अनुसार इस बार सबसे महंगा घोड़ा 48 हजार रुपये में बिका। कार्यक्रम के समापन के दौरान सहायक निर्देशक डॉ. एस सेन, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित अत्रि, डॉ. दीपक भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. हितेंद्र गुरेक, विकास रांटा, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. कुबेर, डॉ. अमित, डॉ. सुरेश कपूर आदि उपस्थित रहे।