{"_id":"5cf69d9bbdec2207014a2226","slug":"155966607014-rampur-hp-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचार की टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचार की टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता राइजिंग स्टार निचार की टीम ने अपने नाम कर ली। ऊषा शक्ति खेल एवं संस्कृत क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पर अवसर पर सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुमान सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राइजिंग स्टार निचार और ड्यूल ब्रदर नाथपा के बीच हुआ, जिसमें राइजिंग स्टार निचार की टीम ने ड्यूल ब्रदर नाथपा की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले से आई करीब 54 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब नाथपा के दिनेश को दिया, वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रोहित और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार रोहित निचार को दिया गया। समापन अवसर पर स्थानीय पंचायत के महिला मंडल निगानी, चुस्तो, काष्पो, पूजे और ग्रांगे की महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समा बांधा। महिला मंडलों को क्लब की ओर से 1000 रुपये के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजक क्लब की ओर से लैजेंड ऑफ क्रिकेट के लिए अशोक कुमार नेगी को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि गुमान सिंह ने क्लब के उत्थान के लिए 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता राइजिंग स्टार निचार की टीम को 45 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता ड्यूल ब्रदर नाथपा की टीम को 20 हजार और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह नेगी और राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन