{"_id":"5cf69d94bdec2207114c10f6","slug":"15596660642-rampur-hp-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन में रायना बदरेल रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन में रायना बदरेल रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सनशाइन स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ का नारा देकर पर्यावरण संरक्षण की पहल की। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता और नारा लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा के जौहर दिखाए। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
शिक्षिका एंजल ने बताया कि इस मौके पर आयोजित नारा लेखन स्पर्धा में रायना बदरेल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। जिया ने दूसरा और अवंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में अनवी ने पहला, रायना बदरेल ने दूसरा स्थान और विदित ने तीसरा स्थान झटका। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया।
विज्ञापन